रिलायंस पर अब 1 पैसे में एसएमएस

Reliance Mobile
मुंबई। टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच चल रही प्रतिस्‍पर्धा में एक बार फिर ग्राहकों की पौ बारह हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी शुरुआत रिलायंस कम्‍यूनिकेशन ने की है। जी हां रिलायंस के जीएसएम और सीडीएमए धारक अब एक पैसे में एसएमएस कर सकेंगे।

उद्योगपति अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने जीएसएम और सीडीएमए सेवाओं पर शुक्रवार को एक पैसा प्रति एसएमएस और एक रुपये में पूरे दिन अनगिनत एसएमएस की सुविधा वाली योजना की शुरुआत की है।

11 रुपए का टैरिफ वाउचर

कंपनी के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा, "हाल के महीनों में महत्वपूर्ण टैरिफ में असमानता के कारण एसएमएस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसको देखते हुए हम देश में एसएमएस के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।"

यह सुविधा प्राप्‍त करने के लिए रिलायंस मोबाइल के उपभोक्ता 11 रुपये के मासिक टैरिफ वाउचर रिचार्ज करवाकर सकते हैं। रिचार्ज होते ही एक पैसा प्रति एसएमएस का शुल्‍क लगेगा।

श्री प्रसाद ने आगे कहा कि इस सेवा का दुरुपयोग न हो इसके लिए कंपनी ने एसएमएस की सीमा तय की है। 11 रुपए के रिचार्ज पर उपभोक्‍ता प्रति माह अधिकतम 15 हजार एसएमएस भेज सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+