भारी वर्षा के कारण हज यात्रा में बाधा

सऊदी अरब के शहर मक्का में हो रही भारी वर्षा की वजह से हज में बाधा पहुंची है. हज मुस्लिम समुदाय की वार्षिक तीर्थ यात्रा है.
सऊदी अरब के अधिकारियों ने क़रीब तीस लाख हज यात्रियों को चेतावनी दे रखी थी कि वो भारी वर्षा से बचे रहें. वैसे इस महीने में वहां ऐसी वर्षा नहीं होती है. सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बंदरगाह शहर जेद्दा में बाढ़ से दस लोगों की मौत हो गई है.
जेद्दा ही वो स्थान है जहां से हज यात्री मक्का के लिए प्रस्थान करते हैं. हज से पहले ये माना जा रहा था कि स्वाइन फ्लू की वजह से हज यात्रा पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.
लेकिन सऊदी अधिकारियों ने लोगों के भीतर से इस तरह के डर को ये कहकर निकाल दिया कि उन्होंने हजयात्रियों की जांच के लिए अतिरिक्त उपाय किए हैं.












Click it and Unblock the Notifications