शीतकालीन सत्र के गर्म रहने के आसार

Lok Sabha
गुरूवार से शुरु हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र मे सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के कई मुद्दे नज़र आ रहे हैं. मंहगाई, गन्ना किसानों की मांगे, कथित टेलिकॉम घोटाला, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पर लगे घोटालों का आरोप और माओवादी हिंसा के अलावा विदेश नीति पर भी माहौल के गर्म होने के आसार हैं.

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सत्र के पहले ही दिन गन्ना किसानों के मुद्दे पर लोकसभा मे स्थगन प्रस्ताव लाएगी. पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस प्रस्ताव को सदन मे पेश करेगें. उम्मीद की जा रही है की बीजेपी को इस मुद्दे पर वामपंथी पार्टियों सहित दूसरी विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिलेगा. इसके अलावा पार्टी इस सत्र मे चीन के संदर्भ मे भारत की विदेश नीति का सवाल भी उठाने की तैयारी कर रही है.

वामपंथी पार्टियों की तरफ से मंहगाई का मुद्दा ज़ोर शोर से उठाने की तैयारी है. पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि वैसे तो कई बड़े मुद्दे उनकी पार्टी इस सत्र मे उठाएगी, पर मंहगाई का मु्द्दा उनमें प्रमुख होगा. वहीं सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में माओवादी हिंसा के मामले पर वामपंथी पार्टियों को आड़े हाथों लेगी, तो ये देखना मज़ेदार होगा कि वामदल किस हद तक मंहगाई के मु्द्दे पर टिक पाएगें.

झारखंड मे विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और इसकी झलक संसद मे दिखाई दे सकती है. विपक्षी दल ये मांग कर सकते हैं कि मधु कोड़ा पर लगे घोटाले के आरोपों मे उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, जो जांच मे सामने आए हैं.

सरकार की प्राथमिकताओ पर बात करते हुए संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है की नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं मे महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत से बढा कर 50 प्रतिशत करने संबधी संशोधन विधेयक संसद के इस सत्र मे पास हो जाए.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस सत्र मे पूरे समय संसद की कार्रावाई मे हिस्सा नही ले पाएगें. मनमोहन सिंह 21 नवबंर से एक सप्ताह के लिए अमरीका की यात्रा पर जा रहे हैं और फिर छ: दिसबंर से वो रुस की यात्रा पर जाएगें. लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी दबी ज़ुबान मे कहा है की संसद का ये सत्र काफ़ी हंगामाख़ेज़ होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+