जुड़ी हुई बच्चियां हुईं अलग
ऑस्ट्रेलिया
के डॉक्टरों ने बांग्लादेश के दो जुड़े हुए बच्चों को आपरेशन के ज़रिए अलग करने में सफलता प्राप्त की है.कृष्णा और तृष्णा नाम की इन दोनों बच्चियों के सिर जुड़े हुए थे यानि मस्तिष्क के ऊतक और रक्त धमनियां भी आपस में जुड़ी हुईं थीं जिन्हें अलग करना कठिन होता है. id="toptextpromo">मेलबोर्न
के रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने क़रीब 24 घंटे आपरेशन कर के दोनों बच्चियों को अलग कर दिया.अब अस्पताल के डॉक्टर इन बच्चियों के सिर का बाहरी हिस्सा ठीक कर रहे हैं जिसमें हड्डियों से जुड़े छोटे छोटे आपरेशन होने हैं.अभी ये साफ़ नहीं है कि बच्चियों के मस्तिष्क को आपरेशन के दौरान कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अगले
कई दिनों तक दोनों बच्चियों को दवाइयों के ज़रिए नीमबेहोशी (कोमा) में रखा जाएगा ताकि उनके मस्तिष्क का अंदरुनी और बाहरी हिस्सा पूरी तरह विकसित हो सके. ये दोनों बच्चियां बांग्लादेश के अनाथालय में थीं जहां से एक चैरिटी संस्था उन्हें इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया लेकर आई थी. कुछ वर्षों पहले ईरान की दो युवा लड़कियों पर कुछ इसी तरह का आपरेशन किया गया था लेकिन वो बच नहीं पाईं थीं.











Click it and Unblock the Notifications