झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र
भारत में ब्रितानी शासन के ख़िलाफ़ हुए 1857 के विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की एक महत्वपूर्ण चिट्ठी लंदन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिली है. झांसी की रानी ने 1857 के विद्रोह से कुछ ही देर पहले यह पत्र ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डल्हाऊसी को लिखा था.
लंदन में आजकल विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूसियम की महाराजा प्रदर्शिनी की रिसर्च क्युरेटर दीपिका अहलावत ने इस पत्र के बारे में प्रकाश डाला है. दीपिका अहलावत का कहना है, "ये चिट्ठी उन दस्तावेज़ों का हिस्सा है जो बॉरिंग कलेशन के नाम से जाने जाते हैं. इन दस्तावेज़ों का नाम एक ब्रितानी अधिकारी - लेविन बेंथम बॉरिंग के नाम पर है जिन्होंने भारत के राजाओं-महाराजाओं के बारे में दस्तावेज़, तस्वीरें और अन्य चीज़े एकत्र की थीं."
झांसी की रानी के इस पत्र में उस रात का विवरण है जब उनके पति की मृत्यु हुई थी. लक्ष्मीबाई ने पत्र में लिखा है कि डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स के डर से उनके पति ने विधिवत ढंग से पुत्र को गोद लिया था ताकि उसे झांसी का अगला राजा स्वीकार किया जाए लेकिन लॉर्ड डल्हाऊसी ने इसे स्वीकार नहीं किया.
वर्ष 1857 में भारत में ब्रितानी शासन के ख़िलाफ़ भड़के विद्रोह में झांसी की रानी ने विद्रोहियों का साथ दिया और जंग के मैदान में ख़ुद अपने सैनिकों का नेतृत्व किया और लड़ते-लड़ते मारी गईं.












Click it and Unblock the Notifications