चिड़ियाघर में शेर ने बच्ची की हथेली खाई

नंदन वन चिड़ियाघर के प्रमुख आर.एस. मिश्रा ने बताया, "साढ़े चार साल की सपना मलिक अपने चाचा आसीम मलिक के साथ चिड़ियाघर घूमने आई थी और वह बाड़ में रखे गए शेर के काफी करीब चली गई थी। उसी वक्त शेर ने बच्ची पर हमला कर दिया। जबतक लोग मदद की गुहार लगाते शेर बच्ची की दाहिनी हथेली को खा गया।"
इस घटना के बाद बच्ची 30 मिनट तक रोती रही। चिड़ियाघर देखने आए एक व्यक्ति की मदद से बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications