चीन में सख़्त कार्रवाई की तैयारी

चीनी प्रशासन ने इस इलाक़े में रहने वाले हान लोगों की इस शिकायत पर कि हिंसा में शामिल ज़्यादा दोषियों को सज़ा नहीं दी गई, वहाँ पर और सैन्य दबदबा बढ़ाने का निश्चय किया है. हिंसा में शामिल होने के आरोप मे उरुमकी के 21 लोगों को अब तक सज़ा दी जा चुकी है.
लोगों के अधिकारों की अवहेलना को लेकर सेना की कड़ी कार्रवाई के निर्णय की आलोचना पहले ही काफ़ी की जा चुकी है. उरुमकी में ज़्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं. उनका कहना है कि इस इलाक़े में हान समुदाय के लोगों ने आकर अपना डेरा डाल दिया है और अच्छी नौकरियों पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
वे इस वर्ष जुलाई में हुई हिंसा के लिए बढ़ती हुई बेरोज़गारी को ज़िम्मेदार मानते हैं. हालांकि चीन का कहना है कि हिंसा में बाहरी तत्वों का हाथ था और वह इस इलाके में अपनी नीतियों को नहीं बदलने को लेकर अड़ा हुआ है.












Click it and Unblock the Notifications