भारत, चीन को और मदद नहीं- जर्मनी

जर्मनी की नई सरकार में अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री डर्क निएबैल ने कहा है कि चीन और भारत जैसे देशों को दी जा रही आर्थिक मदद को रोक देना चाहिए.
डर्क निएबैल का कहना है कि ये विशाल आर्थिक व्यवस्थाएं हैं और अब ये विकासशील देशों की श्रेणी में नहीं आती हैं.
जर्मन मंत्री का मानना है कि जर्मनी के पैसे का और बेहतर इस्तेमाल उन जगहों पर किया जा सकता है जहाँ उसकी मदद की ज़्यादा आवश्यकता है.
निएबेल चांसलर मर्केल की गठबंधन सरकार में फ्री डेमोक्रेट्स पार्टी के सदस्य हैं.
निएबेल ने ये बात बड़े स्तर पर प्रकाशित होने वाले जर्मन समाचार 'बिल्ड' से बातचीत में कही.
अमरीका के बाद जर्मनी ही भारत और चीन को विकास के लिए आर्थिक मदद देने वाला सबसे बड़ा देश है.
जर्मनी ने चीन को 2007 में नौ करोड़ 70 लाख डॉलर की और भारत को 2008 में 12 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी.












Click it and Unblock the Notifications