रैम्प पर चलीं आगरा की मेयर, विवाद उठा

Uttar Pradesh Map
आगरा। डिजायनर संजना जॉन के परिधानों को पहनकर रैम्प पर चलने वाली आगरा की मेयर अंजुला सिंह माहौर विवादों में फंस गई हैं। इन विवादों से अप्रभावित दिख रहीं अंजुला का अपने आलोचकों से कहना है कि उन्हें विवादों की अपेक्षा इस ताजमहल शहर की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

मेयर कहती हैं रविवार को दिल्ली में हुए फैशन शो में हिस्सा लेकर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसे छुपाया जाए या जिसका बचाव किया जाए। इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अभिनेता सलमान खान भी शामिल थे। माहौर ने कहा, "इस फैशन शो में शामिल होने का मतलब बच्चियों के प्रति सहयोग और स्त्री भ्रूणहत्या के प्रति विरोध दर्ज कराना था। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हमारे साथ आगे आना चाहिए।"

खफा कांग्रेसियों ने यज्ञ किया

उन्होंने कहा, "यह धूल और गंदगी के प्रति लंबी लड़ाई होगी और शहर को विश्व की बेहद खूबसूरत इमारत ताजमहल के योग्य बनाने का गंभीर प्रयास होगा।" महापौर के फैशन शो में हिस्सा लेने से खफा कांग्रेसी नेताओं ने एक यज्ञ का आयोजन किया। राज्य महिला कांग्रेस की महासचिव शबाना खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार की शाम एक 'बुद्धि शुद्ध यज्ञ' का आयोजन किया।

खंडेलवाल ने कहा, "आगरा की मेयर का ज्यादातर समय आगरा की स्वच्छता में बीतने की बजाए स्वयं की खूबसूरती और श्रंगार में बितता है। अंजुला का दिमाग खूबसूरती की नुमाइश, फिल्मों और टेलीविजन एंकरिंग पर ज्यादा केंद्रित है।" कई स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) और राजनीतिक दलों ने माहौर के फैशन शो में हिस्सा लेने की आलोचना की है।

यद्यपि भाजपा महिला मोर्चा प्रमुख कुंदीका शर्मा ने स्त्री भ्रूण हत्या के लिए माहौर द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन किया है। भाजपा की सदस्य निर्मला दीक्षित कहती हैं कि माहौर एक अच्छी वजह से रैम्प पर चली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+