ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय पर हमला
मेलबोर्न।
आस्ट्रेलिया में फिर एक भारतीय युवक नस्ली हमले का शिकार हो गया है। यहां पर एक 22 वर्षीय भातीय युवक पर रविवार को उस समय हमला किया गया, जब वो बस स्टॉप पर सो रहा था। अचानक कुछ अराजक तत्व आए और उससे अभद्र व्यवहार करने लगे और बात बढ़ने पर उसकी पिटाई कर दी। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक यह घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस स्टाप की है। जिस समय युवक सो रहा था, वहां एक बस आकर रुकी और उसमें से पांच युवक उतरे। उन युवकों ने भारतीय सिख युवक को उठाकर उससे अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। युवकों ने भरतीय के सिर पर कई घूंसे मारे और उसकी पगड़ी उतार कर फेंक दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मौके
पर पहुंचे लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन वारदात को अजाम देने वाले पांचों युवक फरार हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications