बगदाद धमाके: मृतकों की संख्या 155 हुई

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि बगदाद के मध्य में हुए भीषण विस्फोट में 132 लोगों की मौत हो गई और 512 अन्य घायल हो गए। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे ट्रक को इराकी न्याय मंत्रालय की इमारत के पास उड़ा दिया। दूसरा विस्फोट यहां से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बगदाद प्रांतीय परिषद के समीप किया गया।
लोगों के चिथड़े उड़े
विस्फोट स्थल के पास ही मंसूर होटल स्थित है जहां कई विदेशी मीडिया संगठन और कंपनियों के प्रतिनिधि रहते हैं। इस भीषण विस्फोट से आसपास मौजूद लोगों के चिथड़े उड़ गए तथा वहां खड़ी कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इराक के दो मंत्रालयों के सामने पिछले 19 अगस्त को किए गए विस्फोट के बाद यह सबसे भीषण हमला है। इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के समीप के इलाके को सील कर दिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
ओबामा ने की कड़ी निंदा
उधर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में कल हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा की है। ओबामा ने हमलों को विनाशकारी और घृणित करार दिया है। उधर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने भी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ये हिंसक चरमपंथ के आतंक की नुमायश है।












Click it and Unblock the Notifications