'पोल खुलने के नाम से डरी मायावती'

Amar Singh
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने मुख्‍यमंत्री मायावती पर आक्षेप लगाते हुए कहा कि यह उनकी धमकी ही थी जिससे मायावती डर गईं और हमारे खिलाफ प्राथमिकी पर कुछ नहीं कर पाईं। अमर सिंह की धमकी का आशय यह था कि उन्‍होने मायावती की पोल खोलने की धमकी दी थी।

साथ ही अमर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी सरकार को कारपोरेट अनपढ़ की संज्ञा दी और कहा कि मायावती को उनसे बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए व उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई भी करनी चाहिए।

अमर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानपुर के बाबूपुरवा में उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर बदनाम करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं राज्‍य सरकार ने कई बसपा नेताओं समेत अमिताभ बच्‍चन पर भी मुकदमा दायर कर दिया है।

सिंह ने कहा कि मायावती कई मौकों पर यह कह चुकी हैं कि वो समाजवादी पार्टी और उसके शुभचिंतकों को ठिकाने लगाकर ही रहेंगी। सिंह ने इसी सिलसिले में राज्यपाल बी.एल.जोशी से भी मुलाकात की और ज्ञापन देकर उनसे पूरे मामले की किसी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने का आग्रह किया।

उन्होंनें बाबूपुरवा थाने में पिछले 15 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराने वाले शिवाकांत त्निपाठी के फोन के डिटेल भी जारी किए और कहा कि त्निपाठी ने बसपा के कुछ नेताओं मुख्यमंत्नी के विश्वासपात्न एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+