हेलीकाप्टर दुर्घटना में 14 अमेरिकी मारे गए

समाचार एजेंसी डीपीए ने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ)के हवाले से बताया है कि पश्चिमी अफगानिस्तान में हेलीकाप्टर दुर्घटना में सात अमेरिकी सैनिकों और तीन नागरिकों की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में 14 अफगान सैनिकों और 11 अमेरिकी सैनिकों सहित एक अमेरिकी नागरिक घायल हो गया।
दुर्घटना संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद हुई। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल द्वारा की गई कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक आतंकवादी मारे गए।
गौरतलब है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में आईएसएएफ के दो हेलिकाप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार अमेरिकी सैनिक मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications