मथुरा हादसा: ममता ने दिए जांच के आदेश

अधिकारियों ने बताया बुधवार तड़के करीब 4.50 बजे दिल्ली जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर बाजना पुल के पास गोवा संपर्क क्रांति ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोगों के घायल भी हुए हैं।
पढ़ें: मथुरा रेल हादसे में मृतकों की संख्या 15 हुई
ममता ने कोलकाता में कहा, "मैंने इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति जांच करने के बाद रिपोर्ट मुझे सौंपेगी। हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को 500,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।"
उधर मौके पर सेना के जवान राहत कार्य में जुटे हुए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे तब हुआ जब गोवा संपर्क क्रांति के ड्राइवर ने सिग्नल तोड़ते हुए मेवाड़ एक्सप्रेस को टक्कर मारी।












Click it and Unblock the Notifications