काबुल: भारतीय दूतावास के पास धमाका, 7 मरे

हमले के बाद चारों तरफ क्षतिग्रस्त वाहन नजर आए, जिनमें चार शव सड़क पर ही दिखे। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस हमले में अफगान गृह मंत्रालय को निशाना बनाया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे चिटक गए व सड़क किनारे खड़े वाहन क्षतिग्रसत हो गए।
सभी भारतीय सुरक्षित
मलबे में एक दर्जन से ज्यादा लोग दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत कार्य जारी है। खबर है कि भारतीय दूतावास में काम करने वाले सभ भारतीय सुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने से राजधानी में इस तरह की वारदातें फिर बढ़ने लगी हैं। हाल ही में इटली के सैनिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 6 सैनिक और 10 स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications