बीबीसी वेबसाइट पुरस्कृत

BBC News

बीबीसी न्यूज़ वेबसाइट को पिछले साल मुंबई हमलों की ख़बरों को सबसे पहले देने यानी ब्रेकिंग न्यूज़ और बेहतरीन कवरेज के लिए ऑनलाइन न्यूज़ एसोसिएशन के इंटरनेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ऑनलाइन पत्रकारिता पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने ऑनलाइन पेज को बेहतर तरीक़े से अपडेट रखने, ख़बरों को व्यापक ढंग से प्रस्तुत करने और मीडिया के सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए बीबीसी की वेबसाइट की प्रशंसा की है.

इस पुरस्कार के लिए आइक तूफ़ान की रिपोर्टिंग लिए ह्यूस्टन क्रॉनिकल और हडसन विमान दुर्घटना की रिपोर्टिंग के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी नामांकन किया था. न्यूयॉर्क टाइम्स को बेहतरीन ख़बरों के लिए प्रमुख पुरस्कार दिया गया. इस श्रेणी के लिए भी बीबीसी न्यूज़ का नामांकन किया गया था. साथ ही बीबीसी संवाददाता मार्क ईस्टन के यूके ब्लॉग को ब्लॉग श्रेणी में नामांकित किया गया था.

ऑनलाइन पत्रकारिता पुरस्कार समारोह सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया गया. मई 2000 से ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं. निर्णायक मंडल का कहना था, "बीबीसी न्यूज़ वेबसाइट पुख्ता सूचनाओं से भरपूर थी और उसकी हर ख़बर पर सैकड़ों टिप्पणियां मिली थीं." पुरस्कार को लेने के बाद वेबसाइट के फीचर संपादक जाइल्स विल्सन ने कहा कि ये पूरी टीम के लिए एक बड़ा सम्मान है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+