गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दिखाया दलित प्रेम

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी उत्‍तर प्रदेश के दलितों के दिलों को जीतने की लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। जाहिर है यह पैंतरा मायावती के दलित वोट काटने के लिए ही है। इस बार गांधी जयंती के मौके पर उन्‍हीं के निर्देश पर यूपी के कांग्रेसियों ने दलितों के प्रति प्रेम बरसाया।

अपने नेता राहुल गांधी से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने गांधी जयंती का इस्तेमाल मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के तौर पर किया। इसी के तहत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, 19 में से 17 सांसद और सभी विधायक शुक्रवार की रात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दलितों के साथ बिताई।

कई दिग्‍गज चले राहुल की राह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने अपने गृहनगर इलाहाबाद के एक गांव में दलितों पर प्रेम बरसाया। वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लखीमपुर खीरी, प्रदीप जैन ने झांसी में और आरपीएन सिंह ने कुशीनगर में अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में दलितों के साथ रात गुजारी और भोजन किया।

इनके अलावा बाराबंकी के सांसद पीएल पुनिया, सिद्धार्थनगर के सांसद जगदंबिका पाल भी अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ में अपने क्षेत्रों में दलितों के साथ गांधी जयंती मनायी।

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी भी दो बार ऐसा कर चुके हैं। दलितों की समस्‍याओं को जानने के लिए हाल ही में बार राहुल गांधी बिना सुरक्षा के यूपी दौरे पर निकल पड़े थे। अब देखना यह है कि कांग्रेस का यह पैंतरा उसके वोट बैंक को कितना मजबूत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+