रूस में ओबामा के फ़ैसले का स्वागत

रूस ने ओबामा के फ़ैसले का स्वागत किया

रूसी राष्ट्रपति देमित्री मेदवेदेव, यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) ने मिसाइल रक्षा प्रणाली रद्द करने की अमरीकी घोषणा का स्वागत किया है.

मेदवेदेव ने कहा कि ओबामा ने अपने पूर्ववर्ती जॉर्ज बुश के फ़ैसले को बदल कर ज़िम्मेदार तरीके से काम किया है.

बुश ने चेक गणराज्य और पोलैंड में मिसाइलरोधी प्रणाली लगाने की योजना बनाई थी जिसका मक़सद अमरीका को किसी भी मिसाइल हमले से बचाना था.

लेकिन ओबामा ने कहा है कि अब ईरान से किसी भी मिसाइल हमले के ख़तरे से निपटने के लिए नई योजना बनेगी.

चेक गणराज्य और पोलैंड की सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तेज़ी से ओबामा प्रशासन ने ये फ़ैसला किया उससे वे स्तब्ध रह गए.

यूरोपी संघ और नैटो ने कहा है कि ये स्वागतयोग्य क़दम है.

घर में विरोध

लेकिन ओबामा को अपने घर में ही इस फ़ैसले का विरोध झेलना पड़ रहा है. विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने इसे अदूरदर्शी और नुकसानदेह क़दम बताया है.

कुछ लोगों का कहना है कि इससे रूस को कूटनीतिक रियायत मिली है जबकि बदले में कुछ नहीं मिला है.

जिस समय मिसाइल रक्षा प्रणाली की घोषणा की गई थी उस समय कहा गया था कि इसका मुख्य उद्देश्य रुस से ख़तरे को नाकाम करना था लेकिन ओबामा ने इसे रद्द करने के फ़ैसले पर दिए बयान में ईरान से ख़तरे का उल्लेख किया है.

इससे पहले बुधवार को वाल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी कि ओबामा ने मिसाइल रक्षा प्रणाली की योजना को बंद करने का फ़ैसला किया है क्योंकि ईरान की लंबी दूरी के मिसाइलों के बारे में जितना आंका जा रहा था, उनकी क्षमता उतनी नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+