पटरी से उतरा मेट्रो, सेवा बाधित

Delhi Metro
पूर्वी दिल्ली में रविवार सुबह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के समीप मेट्रो ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे मेट्रो सेवा बाधित हो गई।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा सुबह 6.02 बजे उस समय हुआ जब पहली मेट्रो ट्रेन यमुना बैंक से द्वारका की ओर जा रही थी।

मेट्रो ट्रेन के पहले कोच के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के समय मेट्रो रेल में 14 यात्री सवार थे। अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। इसके अलावा पटरी के रखरखाव के लिए नियुक्त एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच समिति में महाप्रबंधक (रखरखाव), महाप्रबंधक (रोलिंग स्टॉक) और सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग के महाप्रबंधक को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+