तमिलनाडू: वृंदा करात गिरफ्तार, रिहा

कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्‍सवादी की पोलित ब्‍यूरो सदस्‍य वृंदा करात को तमिलनाडु के मुदरई जिले के एक जातीय संघर्ष से प्रभावित गांव उथापुरम का दौरा करने पर आईपीसी के कई सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया है। उन्‍हे थोड़ी देर के लिए पुलिस ने हिरासत में भी रखा बाद में छोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक वृंदा आल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसो. की कार्यकर्ताओं के साथ उथापुरम जा रही थीं। हालात बिगड़ने के मद्देनजर उनसे गांव नहीं जाने का आग्रह किया गया था। इस पर वृंदा सड़क पर उतरकर विरोध करने लगीं। अप्रिय स्थिति टालने के

लिए उनसे पुलिस स्टेशन में चर्चा करने को कहा गया। चूंकि वृंदा अपने फैसले पर अडिग थीं, इसलिए पुलिस ने अपनी सुरक्षा में उन्हें गांव पहुंचाया था। बाद में मदुरई पुलिस द्वारा उन पर मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।

दूसरी ओर, वृंदा ने कहा 'पुलिस ने मेरी कार बिना किसी कारण बीच रास्ते में रोक दी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि आपकी यात्रा से गांव में परेशानी खड़ी हो सकती है।" माकपा के राज्य सचिव एन वरदराजन ने कहा कि पुलिस ने पहले तो हमें गांव में सभा की इजाजत दी और बाद में अचानक इसे रद्द कर दिया।

मदुरई जिले के उथापुरम गांव में पिछले साल पुलिस फायरिंग में एक दलित की मौत हो गई थी। मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की रिटायर्ड जज से जांच कराने का आदेश देते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। वृंदा इसी गांव जा रहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+