बदमाश समझकर पीट-पीटकर मार डाला
जिले के कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि फफूंद इलाके के रहने वाले धीर सिंह को कुछ लोगों ने बदमाश होने के धोखे में पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस के मुताबिक घटना कखावतू गांव की है जहां शनिवार रात को धीर सिंह को स्थानीय लोगों ने गांव की गली में भागते हुए देखा। इस दौरान जब उसे टोका गया तो उसने लोगों पर पथराव कर दिया। इस पर लोगों को उसके बदमाश होने का शक हुआ और उन्होंने उसकी चारों तरफ से घेरकर इस कदर पिटाई की कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया।
सिंह ने कहा कि गंभीर हालत में धीर सिंह को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications