अरूणाचल: बस दुर्घटना में 10 लोग मरे

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना राज्य के पूर्वी कामेंग जिले में जीरो प्वाइंट के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
10 शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि 33 घायलों को नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी के मुताबिक बस में 45 से 50 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications