राशियों में विचित्र संयोग लाएगी 999

यदि हम गृहों के बदलने की बात कहें तो सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाने वाला शनि अपनी चाल इसी तारीख पर बदलेगा। जी हां पिछले 100 साल में शनि कभी भी श्राद्धपक्ष के दौरान सिंह से कन्या राशि में प्रवेश नहीं किया।
राशियों का विचित्र संयोग
ज्योतिषियों की माने तो यह एक विचित्र संयोग होगा। रात 12 बजने यानी 09.09.09 तारीख शुरू होने के कुछ ही देर बाद शनि राशि अपनी राशि में परिवर्तन कर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जो 15 मार्च 2010 तक इसी राशि में संचरित रहेगा। राशि के परिवर्तन में करीब ढाई साल लेता है। इसी प्रकार यह गृह तीस साल में सभी 12 राशियों में भ्रमण करता है। खास बात यह है कि इस राशि परिवर्तन के साथ कई राशियों के जातक शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि कई राशियां इसके चक्र में आ जाएंगी।
महंगाई बढ़ने की प्रबल संभावना
लखनऊ के आचार्य रामजी मिश्रा की मानें तो यह परिवर्तन भारत के वर्चस्व में वृद्धि कर आर्थिक मंदी का दौर काफी हद तक दूर करेगा। यही नहीं बेरोजगारी भी कुछ हद तक दूर होगी। महंगाई बढ़ेगी और आर्थिक रूप से देश और सशक्त होगा।
पंचांग के मुताबिक 20 सितंबर 1950 और 2 नवंबर 1979 को शनि ग्रह ने सिंह से कन्या राशि में प्रवेश किया था। इस बार 9 सितंबर 2009 के बाद 21 अक्टूबर 2038 को शनि गृह सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
तुला पर साढ़ेसाती, कुंभ, मिथुन पर ढैय्या
आचार्य मिश्रा जी का कहना है कि यह परिवर्तन कन्या राशि वाले लागों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। शनि के कन्या राशि में प्रवेश से कर्क राशि वाले साढ़े साती से तथा मकर-वृषभ राशि वाले लोग ढैय्या शनि से मुक्त हो जाएंगे। तुला राशि वाले लोगों पर साढ़े साती और कुंभ, मिथुन राशि वाले जातकों पर ढैय्या शनि का प्रभाव शुरू हो जाएगा।
सभी राशियों पर क्या प्रभाव:
मेष: जीवन में संघर्ष, लेकिन सब ठीक रहेगा।
वृष: किसी से भी विवाद होने की संभावना, सब शुभ होगा।
मिथुन: जायदाद का लाभ मिल सकता है, स्वास्थ्य के प्रति संचेत रहें।
कर्क: बिगड़े हुए कार्य सुधरेंगे।
सिंह: धन का लाभ होने की प्रबल संभावना।
कन्या: सब कुछ अच्छा चलेगा।
तुला: बिगड़े कार्य बनेंगे, धन प्राप्ति का योग।
वृश्चिक: व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना।
धनु: पारिवारिक समस्याएं बनी रहने की संभावना।
मकर: व्यवसाय में परिवर्तन, भाग्योदय हो सकता है।
कुंभ: शुभ कार्य में धन खर्च होगा।
मीन: काम में अड़चने आएंगी लेकिन सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications