ईरान में एक और महिला मंत्री बनेंगी

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने संसद की उप प्रमुख फातेमेह आलिया को बतौर शिक्षा मंत्री नामांकित किया है। इससे पहले इसी पद के लिए एक अन्य महिला सुसान केशवारेज का नामांकन संसद द्वारा खारिज कर दिया गया था। गौरतलब है कि अहमदीनेजाद ने अली जाबिही को बतौर ऊर्जा मंत्री नामांकित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications