दिल्ली-हापुण मार्ग पर हिंसा, लाठीचार्ज

इस पूरी घटना के कारण हापुण-दिल्ली मार्ग पर करीब बीस किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें करीब बीस हजार लोग फंस गए हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। लाठीचार्ज में दर्जनों लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण लंबा जाम लग गया, जिस कारण वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।
100 से अधिक घायल
यह हंगामा दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे तब शुरू हुआ जब सिंचाई विभाग ने गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की एक कालोनी पर कब्जा करने का नोटिस भेज दिया। नोटिस देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। देखते ही देखते सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए और एनएच-24 पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने के प्रयास किए तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों समेत एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications