'पाक परमाणु हथियारों में इजाफा'

Pakistan Nuke Weapon
वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पाकिस्‍तान अपने परमाणु हथियारों की गुणवत्‍ता व संख्‍या में इजाफा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान यह सब भारत को निशाना बनाने के लिए कर रहा है।

इस्‍लामाबाद स्थित परमाणु केंद्र पर करीब 60 एटम बम हैं, लेकिन यह संख्‍या अधिक भी हो सकती है। इस रिपोर्ट के माध्‍यम से वैश्‍विक स्‍तर पर सचेत रहने की बात उठाई गई है।

भारत के खिलाफ ठोस तैयारी

हाल ही में इससे पहले भी एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्‍तान के पास परमाणु हथियारों की संख्‍या 100 के करीब पहुंच चुकी है। उक्‍त दोनों रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च विंग सीआरएस द्वारा की गई खोजबीन व अध्‍ययन के बाद प्रकाशित की गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी संकेत पाकिस्‍तान के अधिकारिक व सीधे सूत्रों से मिली है।

अमेरिकी कांग्रेस के इस खुलासे के बाद भारत को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। वैसे भी लगातार आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में पाक सेना की मदद से यह पहले ही साफ हो गया है कि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ बड़ा षड़यंत्र रच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+