भारत ने पाक को पर्याप्त साक्ष्य दिए: कृष्णा

SM Krishna
बेंगलुरू। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने शनिवार को कहा कि मुंबई पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा के सरगनाओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पाकिस्तान को पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, " हमारे दस्तावेजों में मुंबई हमले के दोषियों को पकड़ने और मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं। "

उन्होंने कहा, "हमारे पास मुंबई हमले में शामिल आतंकवादियों के नाम हैं और हमने उन्हें पाकिस्तान को भेजा है। यह स्वाभाविक है पाकिस्तान को उन्हें गिरफ्तार करके सजा देनी चाहिए। "

उल्लेखनीय है कि मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के संबंध में भारत ने पाकिस्तान को साक्ष्यों के पांच दस्तावेज सौंपे हैं। लश्कर सरगना हाफिज सईद को मुंबई हमले का प्रमुख सूत्रधार माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+