छोटा राजन के 3 साथी गिरफ्तार

Uttar Pradesh map
लखनऊ। अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के तीन साथियों को इलाहबाद से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस का आरोप है कि तीनों आरोपी प्रतीक सिंह, राहुल सिंह और चंद्रधारी छोटा राजन के लिए शूटर्स का काम करते थे। इन सभी उम्र बीस वर्ष के आसपास है। इन्हें शुक्रवार रात इलाहबाद के जॉर्जटाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सुपारी लेकर करते थे हत्‍या

इन आरोपियों को विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसओजी निरीक्षक धनंजय मिश्रा ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक वे तीनों हाल ही में मुंबई से आए थे और बेरोजगार युवाओं को छोटा राजन गैंग में शामिल होने का प्रलोभन दे रहे थे। वे करीब आठ मामलों में आरोपी हैं। इनमें सुपारी लेकर हत्या करने, अपहरण सहित अन्य अपराधों के मामले शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+