मोटापे से बचना है तो सही समय पर भोजन करें

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि अनियमित समय पर और खासकर तब जब आपका शरीर सोना चाहता हो, भोजन करने से वजन बढ़ता है।

सेंटर फॉर स्लिप एंड सिरकेडियन के निदेशक और विनबर्ग कॉलेज में तंत्रिका विज्ञान और शरीर विज्ञान के प्रोफेसर फ्रेड टर्क कहते हैं, "क्यों और कैसे एक व्यक्ति का वजन बढ़ता है, यह एक जटिल प्रक्रिया है, लेकिन यह केवल कैलोरी लेने और कैलोरी त्यागने तक ही समीति नहीं है।"

अमेरिका और दुनियाभर में तेजी से फैल रही मोटापे की समस्या से निपटने में अध्यन के नतीजों का उपयोग किया जाएगा। दुनिया में 30 करोड़ लोगों को मोटापे की शिकायत है, जिनमें से एक तिहाई अमेरिकी युवा हैं।

टर्क की प्रयोगशाला में डॉक्टरेट की छात्रा और अध्ययन की सह-लेखिका डिएना एम. आर्बले कहती हैं, "हमारे अनुसंधान में मोटापे के शिकार और परिवर्तित पालियों में काम करने वाले लोग शामिल थे।"

वह कहती हैं, "दिन के अलग-अलग समय में काम करने की वजह से वह ऐसे समय पर भोजन करते हैं, जो शरीर की प्राकृतिक लय के मुताबिक नहीं होता। यह एक ऐसा उदाहरण है जो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि गलत समय पर भोजन करने से वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है।"

विश्वविद्यालय के एक वक्तव्य के मुताबिक केवल भोजन करने के समय में बदलाव कर शरीर के वजन को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+