सीमा पर घुसपैठ बढ़ी: सेना प्रमुख

लगातार जारी घुसपैठ पर थल सेना के प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि सर्दी का मौसम आने से पहले वह अधिक से अधिक आतंकवादियों को भारत की सीमा में प्रवेश करा दे।
सर्दी में बढ़ेगी घुसपैठ
असल में शुक्रवार सुबह रियासी जिले में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी को मार गिराया। इस खबर के तुरंत बाद कपूर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "घाटी में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। मौसम के लिहाज से यह अवधि बहुत ही संवेदनशील है। सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास होंगे। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले सीमा पार घुसपैठ की अधिक से अधिक कोशिशें होंगी। वे ऐसी कोशिश करते हैं और हम इससे वाकिफ हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।"
कपूर ने हालांकि यह प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया कि संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं पाकिस्तानी नेतृत्व के इशारे पर हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा, "यह तो पाकिस्तानी नेतृत्व ही बता सकता है। जहां तक हमारी बात है तो जब भी संघर्ष विराम की कोई घटना होगी हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। हम अपनी तरफ से संयम बरतने की भरपूर कोशिश करते हैं लेकिन संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं जब बढ़ने लगती हैं तो हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।"












Click it and Unblock the Notifications