संजय गांधी से राजशेखर रेड्डी तक...

YSR Reddy
बंग्लूरु। भारतीय राजनीति के इतिहास में हवाई दुर्घटनाओं के काले अध्याय में एक और नाम उस वक्त जुड़ गया जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की गुरुवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। देश में पहले भी हेलीकॉप्टर हादसों में कई वीआईपी या तो घायल हुए हैं या फिर अपनी जान से हाथ धो बैठे। संजय गांधी, माधव राव सिंधिया, जी.एम. सी. बालयोगी, ओ. पी. जिंदल, साहिब सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह जैसे कई प्रतिभाशाली राजनेता हादसों के चलते असमय काल के गाल में समा गए।

दुर्घटना का शिकार होने वाले नेताओं में महत्वपूर्ण नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र एवं कांग्रेस नेता संजय गांधी का है जिनकी 29 वर्ष पहले दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

2001 में कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया हेलीकॉप्टर हादसे में कुछ पत्रकारों के साथ मारे गए थे। तेदेपा नेता और लोकसभा के स्पीकर जी एम सी बालयोगी भी असमय दुर्घटना का शिकार हुए जब तीन मार्च 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के कैकालूर इलाके में उनका हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

12 साल पहले 1997 में 17 नवंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में रक्षा राज्य मंत्री एनवीएन सोमू और तीन फौजी अफसर मारे गए। ये हादसा अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास बर्फ से ढके पहाड़ों पर हुआ।

उद्योगपति तथा राजनेता ओ पी जिंदल भी दुर्घटना का शिकार होने से असमय भारतीय राजनीति के पटल से ओझल हो गए। 31 मार्च 2005 को हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनकी असमय मौत हो गई। चंडीगढ़ से दिल्ली लौटते हुए यूपी में सहारनपुर के पास उनका हेलीकॉप्टर गिर गया था।

29 जनवरी 2005 को बिहार के गया में हेलीकॉप्टर क्रैश में बीजेपी के नेता वेंकैया नायडू बाल−बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर को नक्सलवादियों के आतंक वाले गया ज़िले में तकनीकी खराबी की वजह से उतारना पड़ था।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और शैलजा उस समय बाल-बाल बच गए जब 2004 में गुजरात में खाणवेल के पास हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। 28 जुलाई 2003 को उद्योगपति और नेता विजय माल्या एक हेलीकॉप्टर हादसे में बाल−बाल बचे। उनके साथ अभिनेता संजय खान और चार अन्य लोग भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+