इंडियन ऑयल का मुनाफा 780 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी तेलशोधक कंपनी इंडियन ऑयल ने गुरुवार को कहा है कि कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण उसका राजस्व घाटा कम हुआ और 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 780 प्रतिशत बढ़ा है।

पिछले वर्ष की समान तिमाही के 410 करोड़ रुपये के फायदे के स्थान पर कंपनी ने इस तिमाही में 3,680 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्शाया है।

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 60,680 करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 89,140 करोड़ रुपये की आय से कम है।

इस वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़ों में बोंगईगांव रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (बीआरपीएल) की आय भी शामिल है, इसका विलय 25 मार्च 2009 को इंडियन ऑयल में हुआ था।

पहली तिमाही में रिफाइनिंग लाभ 16.81 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 7.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+