शिवपुरी से अपहृत 3 किसानों का सुराग नहीं
मालूम हो कि पोहरी थाना क्षेत्र के बुद्घ का हार के जंगल से मवेशी छोड़ने गए तीन किसानों काशी राम धाकड़, अशोक धाकड़ तथा सोभरन सिंह यादव का मंगलवार को अपहरण हो गया था। तीनों का अपहरण उत्तम गड़रिया गिरोह द्वारा किए जाने की पुलिस आशंका जता रही है। वहीं अपहृत किसानों के परिजनों से फिरौती भी मांगी गई है ।
शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस डकैतों की तलाश और अपहृत किसानों की मुक्ति के लिए अभियान छेड़े हुए है, मगर अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications