रोजाना व्यायाम से मिलेगा सिक्स पैक!

बालीवुड के नायक और निर्माता सुनील शेट्टी ने सिक्स पैक पाने के तरीके बताते हुए आईएनएस के संवाददाता से कहा कि सिक्स पैक पाना आसान है लेकिन उसे वैसा ही बनाए रखना मुश्किल है। जैसा की कुछ पाना आसान होता है, लेकिन उसे बनाए रखना उतना ही मुश्किल।

47 साल के इस नायक का कहना है कि आज का हर युवा सिक्स पैक के लिए पागल हो गया है, लेकिन सच यह है कि हर किसी को स्वस्थ रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप स्वस्थ हैं तभी आप एक अच्छी जिन्दगी जी सकते हैं। आपके विश्वास का स्तर बढ जाता है। आप हमेशा जवां-जवां सा महसूस करते हैं।

मॉडल मिलिंद सोमण ऐसा नहीं सोचते हैं। सुमन जिम भी नहीं जाते। वह कहते हैं कि मैं अच्छा खाता हूं और रोज जॉगिंग करता हूं। यही मेरे स्वस्थ होने का राज है। हमेशा वो करो जो आपको करना अच्छा लगता है।

जिम जाकर ही स्वस्थ बना जा सकजा है सुमन ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि अगर आपको खेलना, योग, जॉगिंग करना अच्छा ग्लगता है तो यही आपको करना चाहिए इससे ही आप स्वस्थ बने रहेंगे।

सोमण का कहना है कि योग, खेल-कूद करने का मतलब सिर्फ इतना है कि आप अतिरिक्त कैलोरी को कितना खत्म करते हैं। साथ ही खुद को तनाव से दूर रखें। यही है मेरे फिट रहने का राज।

सुनील जो अपने दोस्तों में स्वस्थ रहने और उसके प्रति सतर्कता बरतने के लिए मशहूर हैं, कहते हैं कि रोज व्यायाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि अच्छा और संतुलित खाना खाएं। उसके अनुसार सुबह का नाश्ता राजा की तरह करें, लंच राजकुमार की तरह और रात का खाना गरीब की तरह खाना चाहिए। वह किसी खाने को छोड़ता नहीं है। जो मन करे खाता है। यही उसके स्वास्थ्य का राज है।

इसी तरह नोएडा के अमित जो एफएक्स जोन नाम का जिम चलाते हैं, का कहना है कि मेरे पास आने वाले हर किसी को मैं रोज व्यायाम और नियमित भोजन की सलाह देता हूं। तो आप लोग समझ गए होंगे कि सिक्स पैक के लिए नियमित भोजन, योग, खेल-कूद जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर आप रोज व्यायामा करेंगे तभी आप सिक्स पैक हासिल कर पोएंगे। इसके साथ ही आपको नियमित भोजन से अतिरिक्त चर्बी वाली चीजें निकालना होगा तभी दिखेगा आपके सिक्स पैक का जादू।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+