अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 28 सितम्बर से
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा प्रदेश का प्रमुख पारंपरिक उत्सव है, जिसमें सैंकड़ों स्थानीय देवी-देवताओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव के रूप में विख्यात कुल्लू दशहरे को देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में सैलानी देश-विदेश से आते हैं तथा इस दौरान स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की बहुरंगी संस्कृति को एक मंच पर उजागर किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाये रखकर लोगों की जान-माल की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी ऐहतियाती उपाय एवं व्यापक प्रबन्ध किए जाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए सचल गश्ती दल का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबन्धों की देखरेख एवं निगरानी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था तथा उप पुलिस महानिदेशक केन्द्रीय ज़ोन मण्डी उत्सव के दौरान कुल्लू में तैनात रहेंगे। उन्होंने मेले के दौरान मादक द्रव्यों एवं अन्य नशीले पदाथरें की बिक्री पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications