तिरुवनंतपुरम को बार्सिलोना जैसा बनाने का प्रयास शुरू
थरूर ने मंगलवार को बताया कि बार्सिलोना से आने वाले लोगों का एक दल बहुत जल्द तिरुवनंतपुरम का दौरा करेगा। थरूर के मुताबिक उनका यह प्रयास तिरुवनंतपुरम को बार्सिलोना जैसा रूप देना के लिए है। तिरुवनंतपुरम को कला और संस्कृति के प्रमुख केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
थरूर ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर बार्सिलोना के मेयर से बात की है और वह अपने यहां के विशेषज्ञों के दो अलग-अलग दल तिरुवनंतपुरम भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। इस संबंध में बार्सिलोना से आने वाले दल का तिरुवनंतपुरम के मेयर से बात होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
