लंबे अरसे बाद सार्वजनिक तौर पर दिखे किंग जोंग द्वितीय
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 67 वर्षीय किम को उत्तर कोरियाई टीवी ने प्योंगयोंग सभागार में अपने पिता की याद में आयोजित शोक सभा में स्थान ग्रहण करते दिखाया गया। इस आयोजन में सैंकड़ों सैन्य अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर कम्युनिस्ट अधिकारियों ने देश के नेतृत्व की प्रशंसा की।
किम ने आठ जुलाई 1994 को अपने पिता किम द्वितीस संग के निधन के बाद सत्ता की बागडोर संभाली थी।
किम थोड़ा लड़खड़ा कर चल रहे थे। ऐसी खबरे थीं कि किम सत्ता की बागडोर अपने सबसे पुत्र के हाथ देने पर विचार कर रहे हैं।
इससे पहले किम को 11 अप्रैल को कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की बैठक में देखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications