राहुल खुल्लर नए वाणिज्य सचिव बने
केंद्र शासित राज्य कैडर के 1975 बैच के भारतीय प्रशानिक सेवा (आईएएस) अधिकारी खुल्लर जी.के.पिल्लई का स्थान लेंगे। पिल्लई गृह सचिव का पदभार संभालेंगे।
खुल्लर को जनवरी महीने में विनिवेश विभाग में सचिव नियुक्त किया गया था।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने खुल्लर के नाम पर मुहर लगा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications