जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर का मुनाफा 6.43 फीसदी बढ़ा
जीएमआर के अध्यक्ष जी.एम.रॉव ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद जीएमआर समूह ने राजस्व में वृद्धि हासिल की और अपने सभी परियोजनाओं को समय पर कोष मुहैया कराया।
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2008-2009 के अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 9.32 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 3.74 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय में 165 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष कंपनी की कुल आय 112.2 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications