डीटीसी खरीदेगी 1000 सेमी लो-फ्लोर बसें
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "हमारे कैबिनेट ने डीटीसी को 1000 सेमी लो-फ्लोर बसें खरीदने की स्वीकृति दे दी है। यह संख्या उन 2500 लो-फ्लोर बसों के अलावा है, जिन्हें पहले ही खरीदने की हरी झंडी दी जा चुकी है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर सरकार ने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा, "हम यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देना चाहते। यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीटीसी को मजबूत करना बेहद जरूरी है और हमारी सरकार ने यह कदम उसी को ध्यान में रखकर उठाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications