'मैं खूब बड़ा परिवार चाहती थी'

'मैं खूब बड़ा परिवार चाहती थी'

नादिया सुलेमान नाम की ये महिला पहली बार मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने एनबीसी टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया है जो अगले सप्ताह प्रसारित किया जाएगा.

नादिया ने टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि अपने परिवार में अकेली संतान होने की वजह से उन्हें बहुत अकेलापन महसूस होता था और इसी कमी को दूर करने के लिए उन्होंने बड़े परिवार का विकल्प चुना.

वे पहले ही छह बच्चों की माँ थीं और कैलिफ़ोर्निया में 26 जनवरी को उन्होंने आठ बच्चों को जन्म देकर मीडिया की सुर्खियाँ तो बना दीं लेकिन ख़ुद कई सप्ताह तक गुमनाम रहीं.

यह मेरा सपना था कि मेरा अपना परिवार बड़ा हो, खूब बड़ा हो. मैं लोगों के साथ जुड़ाव के लिए तरसती थी, जब मैं बड़ी हो रही थी तो यह कमी बहुत अधिक खलती थी नादिया सुलेमान

यह मेरा सपना था कि मेरा अपना परिवार बड़ा हो, खूब बड़ा हो. मैं लोगों के साथ जुड़ाव के लिए तरसती थी, जब मैं बड़ी हो रही थी तो यह कमी बहुत अधिक खलती थी

नादिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वे काफ़ी समय से गर्भधारण करने का प्रयास कर रही थीं लेकिन आख़िरकार उन्हें कृत्रिम तरीक़े (आईवीएफ़) का इस्तेमाल करना पड़ा.

आठ बच्चों के जन्म के बाद अमरीका में आईवीएफ़ के ज़रिए संतानोत्पत्ति को लेकर बहस शुरू हो गई है. चिंता का मुख्य विषय है कि एक बार में कितने भ्रूणों का प्रतिरोपण किया जा सकता है.

एनबीसी पर उनका इंटरव्यू अगले सप्ताह प्रसारित किया जाएगा, इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, "यह मेरा सपना था कि मेरा अपना परिवार बड़ा हो, खूब बड़ा हो. मैं लोगों के साथ जुड़ाव के लिए तरसती थी, जब मैं बड़ी हो रही थी तो यह कमी बहुत अधिक खलती थी."

नादिया सुलेमान की माँ एंजेला सुलेमान ने लॉस एंजेलेस टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि चौदहों बच्चों का जैविक पिता एक ही शुक्राणुदाता है.

एंजेला सुलेमान का कहना है कि उनकी बेटी तलाकशुदा है और उसके बच्चों का पिता उसका पूर्व पति नहीं है. बच्चों के बारे में बताया गया है कि वे ठीक-ठाक हैं.

कैलिफ़ोर्निया मेडिकल बोर्ड ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है कि क़ानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है या नहीं.

अमरीका में कृत्रिम प्रजनन केंद्रों के संगठन के तय मानदंडों के हिसाब से नादिया सुलेमान की उम्र की महिलाओं के गर्भ में दो से अधिक भ्रूण प्रतिरोपित नहीं किए जाते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+