भारत के साथ अफगानिस्तान पर चर्चा करेंगे होलब्रूक : अमेरिका (लीड-1)

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए नियुक्त विशेष दूत रिचर्ड होलब्रूक के एजेंडे में कश्मीर मुद्दे के शामिल होने से इंकार करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसके दूत के आगामी भारत दौरे के दौरान अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के उपायों पर बातचीत की जाएगी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वूड ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "दक्षिण एशिया में भारत एक महत्वपूर्ण देश है और उसके भी हित अफगानिस्तान से जुड़े हुए हैं। होलब्रूक अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार से इस संदर्भ में बात करेंगे कि हम सब मिलकर कैसे अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता ला सकते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत दौरे के समय होलब्रूक कश्मीर मुद्दे को उठा सकते हैं, इस पर वूड ने कहा, "कश्मीर उनके विभाग में कभी भी शामिल नहीं था। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए प्रतिनिधि नियुक्त हुए हैं। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि वह इन दोनों देशों से जुड़े मुद्दों को ही देखेंगे।"

उल्लेखनीय है कि होलब्रूक इसी सप्ताह जर्मनी में आयोजित होने वाले एक सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और फिर भारत का दौरा करेंगे। वह बुधवार को लंदन से जर्मनी के शहर म्यूनिख के लिए रवाना हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+