उत्तर प्रदेश में पुलिस ने 8 साल की बच्ची की निर्मम पिटाई की
पुलिसवालों ने बाल पकड़कर बच्ची को उठाया, उसके कान मरोड़े और उसे थप्पड़ लगाया। इस पूरे वाकये को टेलीविजन कैमरे में कैद कर लिया गया। पूरे देश के टेलीविजन दर्शक इस दृश्य को देखकर सकते में आ गए।
इटावा के पुलिस प्रमुख के.एस. सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमने पहले ही जसवंतनगर के एसएचओ (स्टेशन हाउस अफसर) चंद्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। इस घटना में शामिल एक अन्य इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) बृजलाल ने कहा कि घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि बालिका के पास से कोई पैसा नहीं बरामद हुआ और उसे वापस घर भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि एक ग्रामीण ने बच्ची को जसवंतनगर पुलिस स्टेशन ले जाकर शिकायत की थी कि उसने रुपये चुराए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications