बालिका पिटाई मामला : मायावती ने कहा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे (राउंडअप)

लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कानपुर परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई है, जो तीन दिन के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट देंगे।

मायावती ने कहा कि जसवंतनगर के क्षेत्राधिकारी जालिम सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कानून से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले जसवंतनगर के थाना-प्रभारी चंद्रपाल सिंह को निलंबित और घटना में शामिल इंस्पेक्टर श्याम लाल को बर्खास्त कर इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

उधर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि थाना-प्रभारी चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर श्याम लाल समेत घटना में शामिल छह अन्य पुलिसकíमयों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

बृजलाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपी पुलिसकíमयों की गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय मूकदर्शक बने रहे कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

इटावा जिले के किलोखर गांव की आठ वर्षीया बालिका कोमल की 280 रुपयों की कथित चोरी के संदेह में जसवंतनगर पुलिस द्वारा निर्मम पिटाई की गई। पुलिसवालों के बालिका को बालों से पकड़ने, उसके कान मरोड़ने और उसकी पिटाई करने के पूरे वाकये को टेलीविजन कैमरे में कैद कर लिया गया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने मंगलवार को कानपुर में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संवाददाताओं से कहा कि वे दुखी और आहत हैं। सिंह ने कहा कि उन्होंने इटावा पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया कि वे उनकी तरफ से पीड़ित परिवार से माफी मांगें।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि बालिका के पास से कोई पैसा नहीं बरामद हुआ और उसे वापस घर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक जसवंतनगर थाना क्षेत्र के किलोखर गांव की यह बालिका सोमवार को कस्बे के नदी पुल पर लगने वाले मेले (बाजार) में गई थी। जहां एक दुकानदार ने उस पर 280 रुपये चुराने का आरोप लगाया। बाजार में ही मौजूद इंस्पेक्टर श्याम लाल बालिका को पकड़कर थाने ले आया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+