माँसपेशियों की जकड़न दूर करने के लिए आसन

माँसपेशियों की जकड़न दूर करने के लिए आसन

इनके अभ्यास से पीठ की उन माँसपेशियों की शक्ति बढती है जिनकी सहायता से हम सीधे बैठते हैं.

बैठकर काम करने और कमर तथा पीठ में जकड़न होने पर इन आसनों के अभ्यास से रीढ़ तथा माँसपेशियों की लचक बढ़ाई जा सकती है.

विधि

सीधे खड़े हो जाएँ. दोनों पैरों में कंधे के बराबर यानी लगभग डेढ़ फुट का अंतर रखें. दोनों पैरों को थोड़ा बाहर की ओर मोड़ें. साँस भरते हुए दोनों बाजुओं को कंधे की सीध में लाएँ.

अब हथेलियों को पलटकर आकाश की ओर करें. दोनों बाज़ू कोहनी से मोड़ें. हाथों की अँगुलियों को कंधों पर रखें.

पैरों को स्थिर रखें और कमर से ऊपर के भाग को दाईं ओर मोड़ें. फिर साँस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर 90 डिग्री तक झुकें. पीठ और कमर को सीधा रखने का प्रयास करें. इस अवस्था में पाँच सेकंड रूकें. साँस भी रोककर रखें.

इसके बाद साँस भरते हुए शरीर को सीधा करें. इसी प्रकार बाईं ओर से भी इस आसन का अभ्यास करें. दोनों ओर से लगातार तीन से पाँच बार मेरु पृष्ठासन का अभ्यास करें. अंत में साँस छोड़ते हुए बाज़ुओं को नीचे कर लें.

लाभ

मेरु पृष्ठासन के अभ्यास से पीठ और कंधों की माँसपेशियों की ताक़त बढ़ती है. छाती, बगल और पेट की माँसपेशियों में ख़िचाव आता है. कमर और कूल्हे की अतिरिक्त चर्बी भी घटती है.

यह आसन कमर में या माँसपेशियों में संभावित जकड़न को दूर करने के लिए है. पहले से जकड़न होने पर इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए.

कटिशक्ति विकासक

सीधे खड़े हो जाएँ. दोनों पैर मिलाकर रखें. दोनों हाथों को कमर के पीछे लेकर जाएँ. दाएँ हाथ की मुट्ठी बनाएँ, अँगूठा अंदर रखें और अँगुलियाँ बाहर.

विधि

यह आसन थकान और शरीर की जकड़न दूर करनें में सहायक है

बाएँ हाथ से दाएँ हाथ की कलाई पकड़ें और कमर से सटाकर रखें. बाज़ू सीधा नहीं करें. साँस भरते हुए कमर से पीछे झुकें. हाथों से कमर को आगे धकेलें. पैरों को सीधा रखें. घुटनों को नहीं मोड़ें.

पीछे झुकते हुए कमर में खिंचाव महसूस करें और बिना रूके कमर से आगे झुकें. साँस बाहर निकाले और माथे को घुटनों से लगाने का प्रयास करें. घुटने सीधे रखें.

इसी तरह पाँच बार इस क्रिया का अभ्यास करें. अंत में सीधे खड़े हो जाएँ. मुट्ठी खोलें और दोनों बाजुओं को सीधा कर लें.

लाभ

कटिशक्ति विकासक क्रिया के अभ्यास से कमर की जकड़न दूर होती है. माँसपेशियों की लचक बढ़ती है.

जब भी आपको कमर में भारीपन या थकान महसूस हो, अपनी क्षमता के मुताबिक इसका अभ्यास करें.

कमर दर्द हो तो आगे की ओर नहीं झुकें. साँस भरते हुए पीछे झुकना और सीधा होना काफ़ी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+