'तेल के लिए अन्य देशों पर निर्भरता ख़त्म हो'

'तेल के लिए अन्य देशों पर निर्भरता ख़त्म हो'

ओबामा ने तेल के लिए दूसरे देशों पर अमरीका की निर्भरता को सबसे बड़ा ख़तरा बताया और कहा कि इसके कारण तानाशाहों को बढ़ावा मिलता है, परमाणु हथियारों का प्रसार होता है और आतंकवाद के लिए धन उगाही होती है.

राष्ट्रपति का कहना था कि वो अमरीका को नई ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना चाहते हैं जिसके तहत अगले तीन वर्षों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के ज़रिए अधिक ऊर्जा पैदा हो सके और लाखों नौकरियां मिलें.

उन्होंने अमरीकी कार कंपनियों के लिए उत्सर्जन के नए और कड़े नियमों की भी बात की.

राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले प्रेस कांफ्रेंस में ओबामा ने कहा कि वो चाहते हैं कि विदेशी तेल पर अमरीकी निर्भरता ख़त्म हो और नए रोज़गार पैदा हों. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि सबकुछ इतनी जल्दी नहीं हो सकता.

उनका कहना था, '' हम प्रतिबद्ध हैं ऐसे अमरीका के निर्माण के लिए जो अपनी ऊर्जा ज़रुरतों के लिए किसी पर निर्भर न हो और एक ऐसी नई ऊर्जा अर्थव्यवस्था बने जिसमें लाखों लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा हों.''

उन्होंने कहा, '' हम इतिहास के दोराहे पर खड़े हैं जहां हमें अपने देश के लिए और पूरी पृथ्वी के लिए सतत विकास का सुरक्षित भविष्य बनाना है.''

आर्थिक मंदी के कारण पिछले कुछ महीनों में अमरीका में लाखों नौकरियों में कटौती हुई है और अर्थव्यवस्था को ठीक करना राष्ट्रपति के लिए पहली और सबसे बड़ी चुनौती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+