गणतंत्र दिवस के मौक़े पर घाटी बंद

घाटी में अलगाववादी गुटों ने सोमवार को काला दिवस मनाया.
ग़ौरतलब है कि पिछले महीने भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में हुए चुनाव में अलगाववादी गुटों के बहिष्कार के बावजूद आम लोगों की भागीदारी काफ़ी हुई थी.
सोमवार को घाटी के अधिकांश हिस्सों में दुकानें बंद है और यातायात प्रभावित हुआ है.
सुरक्षा बंदोबस्त
उधर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में बमुश्किल 15 सौ लोग मौजूद थे जिनमें अधिकांश सरकारी अधिकारी और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता थे.
पिछले कुछ महीनों में अलगाववादी हिंसा की घटनाएँ नहीं हुई हैं, इस वजह से वातावरण में सुकून दिखता है ख़ुर्शीद वानी, वरिष्ठ पत्रकार
| |
जम्मू कश्मीर सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सलामी ली.
इस समारोह के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे.
हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पुलिस बलों की तैनाती कम थी और आम लोगों की जाँच-पड़ताल नहीं की गई.
वरिष्ठ पत्रकार ख़ुर्शीद वानी कहते हैं, " पिछले कुछ महीनों में अलगाववादी हिंसा की घटनाएँ नहीं हुई है, इस वजह से वातावरण में सुकून दिखता है."
गणतंत्र दिवस के मौक़े पर घाटी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना की ख़बर नहीं है.












Click it and Unblock the Notifications