हेरोइन के साथ अफ़सर गिरफ़्तार

ये गिरफ़्तारी रविवार की सुबह हुई है, आईपीएस अधिकरी का नाम शाजी मोहन बताया गया है और वो जम्मू-कश्मीर कैडर से 1993 बैच के आईपीएस अधिकरी हैं.
मुंबई एटीएस प्रमुख केपी रघुवंशी ने मुंबई में संवाददाताओं का बताया कि शाजी मोहन को मुंबई के उत्तर-पश्चिम में स्थित उपनगर ओशिवारा से गिरफ़्तार किया गया है.
रघुवंशी ने कहा कि शाजी से लगभग 12 किलो हेरोइन ज़ब्त की गई है जिसकी की क़ीमत भारतीय बाज़ार में लगभग 12 लाख है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी क़ीमत 12.5 करोड़ तक है.
केपी रधुवंशी ने कहा है कि उन्हें रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 30 तारीख़ तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार पहले से गिरफ़्तार दो लोगों से मिली जानकारी की बुनियाद पर शाजी मोहन को गिरफ़्तार किया है.
रघुवंशी ने मामले के और विवरण देने से इनकार करते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है और इसमें और गिरफ़्तारियाँ हो सकती हैं.
शाजी मोहन मुंबई मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) में कार्यरत हैं और इससे पहले इसी ब्यूरो में चंड़ीगढ़ के ज़ोनल निदेशक थे और हाल ही में उनका मुंबई में स्थानांतरण हुआ था.












Click it and Unblock the Notifications