बच्चों की नर्सरी पर ख़ूनी हमला

बच्चों की नर्सरी पर ख़ूनी हमला

डेंडरमॉड शहर की पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति धोखा देकर नर्सरी के भीतर घुस आया और वहाँ उसने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, हमले के बाद वह भाग निकलने में भी कामयाब रहा.

बाद में पुलिस ने इस व्यक्ति को एक सुपरमार्केट से गिरफ़्तार कर लिया, उसने अपने चेहरे पर काला और सफ़ेद रंग पोत रखा था.

इस हमले में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वह कोई पागल आदमी था, चारों तरफ़ ख़ून बिखरा हुआ था, विश्वास करना मुश्किल था कि कोई ऐसा भी कर सकता है डेंडरमॉड के डिप्टी मेयर

वह कोई पागल आदमी था, चारों तरफ़ ख़ून बिखरा हुआ था, विश्वास करना मुश्किल था कि कोई ऐसा भी कर सकता है

मारे गए व्यक्ति को नर्सरी का कर्मचारी बताया जा रहा है, डेंडरमॉड के उप-मेयर थियो जैनसेन ने बताया कि बहुत सारे लोग बच्चों को बचाने के लिए बीच में आ गए थे इसलिए उन्हें चोटें आई हैं.

उप मेयर ने कहा, "वह कोई पागल आदमी था, चारों तरफ़ ख़ून बिखरा हुआ था, विश्वास करना मुश्किल था कि कोई ऐसा भी कर सकता है."

कुल 18 बच्चों की देखरेख करने वाली नर्सरी के कर्मचारियों का कहना है कि हमलावर की उम्र तीसेक साल थी और वे उसे नहीं पहचानते थे.

उसने सुबह के वक़्त कॉलबेल बजाकर नर्सरी के स्टाफ से दरवाज़ा खोलने का अनुरोध किया था, उसने कहा था कि उसे कुछ जानकारी चाहिए, अंदर घुसते ही उसने बच्चों पर हमला कर दिया.

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, "उसने तुरंत चाकू निकाल लिया और बच्चों पर टूट पड़ा, उसके बाद वह दूसरी मंज़िल पर जाकर बच्चों पर हमले करने लगा."

हमले करने के बाद वह एक साइकिल पर सवार होकर भागा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

डेंडरमॉड के लोगों का कहना है कि वे इस घटना के बाद से सकते में हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+