गाजा फिर हमले करेगा इजरायल: ईरानी मंत्री
तेहरान, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के रक्षा मंत्री मुस्तफा मोहम्मद नज्जर ने कहा है कि इजरायल आने वाले महीनों में गाजा पर फिर से हमला करेगा।
सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने गुरुवार को खबर दी कि नज्जर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कुछ रिपोर्ट्स इस बात का इशारा कर रही हैं कि आने वाले महीनों में इजरायल फिर से गाजा पर हमला कर सकता है। इजरायल द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को नामंजूर करना इसका संकेत हो सकता है।"
नज्जर ने कहा कि उन्हें यकीन है कि फिलीस्तीनी आंदोलन को एक दिन अपने लक्ष्य में कामयाबी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 22 दिनों के युद्ध के बाद हमने देखा कि इजरायल सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति कर पाने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इजरायल फिलीस्तीन की लोकप्रिय सरकार का तख्ता पलट करना चाहता है, विरोध कुचलना चाहता है और गाजा में सुरक्षा का समीकरण बदलना चाहता था लेकिन ऐसा कर नहीं पाया।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों के अलावा अन्य देशों में भी लोग फिलीस्तीनी विरोध का समर्थन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications